रायपुर
पालिकाध्यक्ष ने स्कूल का किया निरीक्षण
29-Sep-2026 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तिल्दा नेवरा, 29 सितंबर। तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, पुरानी बस्ती तिल्दा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अध्यक्ष ने विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्कूल परिसर में स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ईश्वर यदु, सतीश निषाद, सभापति एवं श्रीमती अन्नपूर्णा कश्यप,पार्षद मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे