रायपुर
कोटा रोड पर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहा युवक बंदी
28-Sep-2026 9:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 सितंबर। सरस्वती नगर पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.9 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोटा रोड पेट्रोल पंप के आगे एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पुलिस टीम ने कोटा रोड पेट्रोल पंप के आगे घेराबंदी की। मौके से युवक को पकडक़र पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम बुन्दर देवार उर्फ सुन्दर 20, निवासी कुकुरबेड़ा देवार बस्ती, थाना सरस्वती नगर का होना बताया। तलाशी में उसके पास से 1.50 किलो गांजा बरामद किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे