रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 सितंबर। मानसून की छत्तीसगढ़ से बिदाई करीब है और शीत काल भी आमद देने की ओर है। उससे पहले दिन छोटे होने लगे हैं।मौसम विज्ञानियों के अनुसार 23 सितम्बर को दिन और रात 12-12 घंटे का टाइम शेयर करते हुए बराबर रहे। इसके साथ ही दिन छोटे होने शुरू हो गए हैं। सूर्यास्त शाम 5.55 को होने लगे हैं और चंद्रास्त 6.15 बजे दर्ज किया जा रहा है। जो आने वाले दिनों में और घटेगा।
विज्ञानियों ने बताया कि मानसून छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर के आगे पीछे विदाई ले लेगा। उसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। अच्छी ठंड नवंबर से शुरू होगी। शीतकालीन मौसम पूर्वानुमान अगले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार पूरे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और फैलाव के कम होने की बहुत संभावना है।वैसे मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर बना स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र आज शाम तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर प्रदेश से होकर आगे बढऩे और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र में बदलने की बहुत संभावना है।उत्तर-दक्षिण द्रोणिका अब बिहार से झारखंड और ओडिशा होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है और समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई तक जा रही है। कल के लिए पूर्वानुमान: प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मानसून विदाई
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा 32.5एहृ/72.5एश्व, गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया और 23 डिग्री उत्तर/67.8डिग्री पूर्व से होकर गुजऱ रही है।