रायपुर

आईगॉट कर्मयोगी सीआर से जुड़ा, हर माह एक कोर्स अनिवार्य
28-Sep-2026 5:57 PM
आईगॉट कर्मयोगी सीआर से जुड़ा, हर माह एक कोर्स अनिवार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 सितंबर। राज्य शासन ने प्रदेश के हर अधिकारी कर्मचारी के लिए आईगॉट कर्मयोगी कोर्स अनिवार्य कर दिया है। उन्हें हर माह एक कोर्स करना ही होगा। इसे वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (एसीआर) से जोड़ दिया है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (मिशन कर्मयोगी) के अंतर्गत अधिकारी/कर्मचारियों की कार्यक्षमता, संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता में गुणात्मक सुधार हेतु द्बद्दशह्ल  कर्मयोगी पोर्टल एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है।

चंपावत ने लिखा है कि  राज्य शासन की मंशा है कि राज्य के समस्त अधिकारी/कर्मचारी डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी सेवा-संबंधी दक्षताओं को निरंतर अपडेट करते रहें। इसके तहत निर्णय लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों को ढ्ढत्रह्रञ्ज कर्मयोगी पोर्टल पर प्रत्येक माह न्यूनतम 1 पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उक्त पाठयक्रम की अवधि न्यूनतम 01 घंटा होना आवश्यक है।  आगामी नवंबर  से मार्च 2027 की अवधि के दौरान प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा न्यूनतम 5 पाठयक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाए।

उल्लेखनीय है कि अधिकारी/कर्मचारियों को ढ्ढत्रह्रञ्ज कर्मयोगी पोर्टल पर अर्जित किये गये क्रेडिट, पूर्ण किए गए कोर्सेस तथा उनकी प्रशिक्षण गतिविधियों को स्पैरो अर्थात अपार (वार्षिक कार्य प्रदर्शन आंकलन रिपोर्ट) से सीधे लिंक (इंटीग्रेटे) किया जा रहा है। अतएव निर्धारित समय सीमा में उपरोक्तानुसार प्रशिक्षण पूर्ण नहीं किये जाने की स्थिति में उनका प्रतिकूल प्रभाव (एसीआर) पर पड़ेगा। प्रत्येक विभाग/विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदनाम/पद के अनुरूप उपयुक्त पाठ्यक्रम असाइन करने की तत्काल कार्यवाही करे।


अन्य पोस्ट