रायपुर

वार्ड 17 में सुना गया ‘मन की बात’
28-Sep-2026 3:58 PM
वार्ड 17 में सुना गया ‘मन की बात’

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

तिल्दा नेवरा, 28 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण वार्ड क्र. 17, तिल्दा मंडल में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा, सभापति ईश्वर यदु, सभापति सतीश निषाद, यशवंत सेन, गायत्री सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  द्वारा देशवासियों से साझा किए गए महत्वपूर्ण विचारों एवं संदेशों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित लोगों ने ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाने और प्रधानमंत्री जी के संदेशों से समाज को जोडऩे का संकल्प लिया।

पालिका अध्यक्ष  चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात को जन जन तक पहुंचाने कार्य करें साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी जनहितैषी कार्यों को भी आमजन तक पहुंचाने अपील की।


अन्य पोस्ट