रायपुर
एटीएम में तोड़ फोड़ कर रकम चुराने की कोशिश
27-Sep-2026 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 सितंबर। अग्रवाल होटल टाटीबंध के पास स्थितइंडिया 1 पेमेन्ट लिमिटेड के एटीएम में तोड़ फोड़ कर रकम चुराने की कोशिश की गई। कंपनी के फ्रेंचाइजी की रिपोर्ट पर आमानाका पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्री राम नगर, शंकर नगर थाना- खम्हारडीह का निवासी नमन वोरा 23 की रिपोर्ट के हवाले से पुलिस ने बताया 25 - 26 सित्मबर की रात के दौरान कंपनी द्वारा संचालित इस एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी के उद्देश्य से तोडफोड की । इसमें ्रञ्जरू की स्क्रीन, सेफ-लॉक, कैमरा, कैश निकासी क्षेत्र एवं अन्य समान को क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके साथ उन्होने यूपीएस की बैटरी को भी चोरी का प्रयास किया गया है । पुलिस ने धारा 305(ड्ड), 62, 331(4), 324(2) बीएनएस का अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे