रायपुर

चक्रवात कमजोर पड़ा, एक और अवदाब आगे बढ़ रहा
27-Sep-2026 7:09 PM
चक्रवात कमजोर पड़ा, एक और अवदाब आगे बढ़ रहा

रविवार को राजधानी में धूप खिली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 सितंबर। 19 साल बाद दो दिनों की मुसलाधार बारिश के बाद चक्रवात कमजोर हो गया है। रविवार से पूरे इलाके में बारिश की तीव्रता और फैलाव के कम होने की बहुत संभावना है।

पिछले 24 घंटों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।दुर्ग 20, पिपरिया 19, रायपुर शहर 18, पखांजूर 17, गंडई 16, भिलाई 16, बोराई 15, बालोद 15, मंदिर हसौद 15, घुमका 15, धरशिवा 15, सिमगा 15, अर्जुन्दा 15, अंतागढ़ 15, बड़े बचेली 14, तिल्दा 14, अहिवारा 14, नेहरपुर 14 14, कवर्धा 14, तखतपुर 14, अमलीपदर 13, गुंडरदेही 13, मैनपुर 13, लोरमी 13, माकड़ी 13. कुकरेल 13, कोहकामेटा 13, बोड़ला 12, साल्हेवारा 12, नारायणपुर 12, बड़ेराजपुर 12, भैसमा 12, माना-रायपुर-एपी 12, केशकाल 12, छोटेडोंगर 12, धनोरा 12, गुरुर 12, सुहेला 12, चारामा 12, धमतरी 11, रायपुर 11, खरोरा 11, लालपुर थाना 11, राजिम 11, ओरछा 11, राजनांदगांव 11, पेंड्रा रोड 11, फरसगांव ।।, बेरला ।।, मैरी बंगला देवरी।।, बलौदा बाजार ।।, गोबरानवापारा ।।, भखारा ।।, थानखमरिया ।।, दुर्गकोंदल ।।, दरभा ।।, भिंभोरी 10, कांकेर 10, नगरी 10, कोंडागांव 10, कुकदूर 10, बस्तर 10, बेलगहना 10, कुरा 9, पंधरिया 9, डौंडीलोहारा 9, सहसपुरलोहारा 9, साजा 9, छुईखदान 9, कुसमी 9, रेंगाखार कला 9, खैरागढ़ 9 सेमी व इनसे कम अधिकांश स्थानों पर।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा 32.5एहृ/72.5एश्व, गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ़्फ़ऱनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया और 23.0एहृ/67.8एश्व से होकर गुजऱ रही है।शनिवार की शाम एक  अवदाब  उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए  उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए, इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के ऊपर धीरे-धीरे कमज़ोर होकर स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र बदलने की बहुत संभावना है।

आज  प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।रविवार को रायपुर का मौसम पूरी तरह से साफ रहा। दिनभर अच्छी खासी  धूप खिली रही। इससे दो दिन के गीलेपन से निजात दिलाई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30ए ष्ट और 24ए ष्ट के आसपास रहने की संभावना है।


अन्य पोस्ट