रायपुर

नर्सिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग अब तक नहीं, तुरंत चालू कराने की मांग
27-Sep-2026 7:08 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग अब तक नहीं, तुरंत चालू कराने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 सितंबर। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ ने  स्वास्थ्य मंत्री से दखल देकर नर्सिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग को तुरंत चालू कराने की मांग की है।

प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र चौबे का कहना है कि पूरे प्रदेश में जहां अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग खत्म होने को है चिकित्सा शिक्षा विभाग अभी तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग चालू भी नहीं कर पाया है।विलंबित काउंसलिंग से इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी को घोर निराशा का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि चिकित्सा शिक्षा विभाग पहली  कट ऑफ डेट 30 सितंबर तक काउंसलिंग भी शुरू नहीं कर पाया है ।

 इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने अपनी अधिसूचना 24 सितम्बर  को नर्सिंग पाठ्यक्रमों में  प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कहना कठिन होगा की चिकित्सा शिक्षा विभाग इस तारीख के अंदर भी काउंसलिंग पूरी कर पाएगा।


अन्य पोस्ट