रायपुर

जनजातीय कल्याण विभाग स्काच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित
27-Sep-2026 7:07 PM
जनजातीय कल्याण विभाग स्काच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ के जनजातीय कल्याण विभाग को जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं वनाधिकारों की निरंतर सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए अभिनव कार्यों के लिए स्काच अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए तत्कालीन टीम लीडर एवं प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा,  को आमंत्रित किया गया।   इस अवसर पर परियोजना से जुड़े अन्य विभागीय अधिकारी बी के राजपूत, संयुक्त सचिव एवं श्रीकांत शुक्ला, ओएसडी उपस्थित रहे।विभाग को यह सम्मान दो महत्वपूर्ण पहलों ‘ आदि विरासत’ और ‘मोर वनाधिकार, मोर उत्तराधिकार’ के लिए प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट