रायपुर

ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग- आप
26-Sep-2026 5:49 PM
ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग- आप

रायपुर, 26 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त पर लगातार ईवीएम मशीन में छेडख़ानी करने, वोट चोरी करने तथा केंद्र सरकार का उन्हें संरक्षण प्राप्त होने का आरोप आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगाते रहे हैं। पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने एफ आई आर दर्ज करने एवं गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके पूर्व के चुनाव में केंद्र सरकार द्वारा चुनाव आयोग का भरपूर उपयोग किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, शाह प्रभारी सौरभ झा, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी,अभिषेक मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, नंदन कुमार सिंह, जसबीर सिंह,परमानंद जांगड़े, सागर क्षीरसागर,  इमरान खान, कलावती मार्को, के ज्योति, मिथिलेश बघेल, अजीम खान, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, मीडिया कोऑर्डिनेटर अन्यतम शुक्ला, जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे नरेंद्र ठाकुर वीरेंद्र पवार कुलदीप खनूजा, सुरेंद्र बिसेन, महेंद्र बिसेन आदि ने शछत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की है कि बिरगांव का चुनाव वैलेट पेपर के माध्यम से होना चाहिए।


अन्य पोस्ट