रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 सितंबर। पत्नी के साथ हुए विवाद और स्कूली लडक़े ने दूसरे छात्र के पिता से गाली गलौज हाथापाई की। खमतराई पुलिस के अनुसार श्रीराम नगर उरकुरा निवासी अस्मिता सिंह और वहीं के रहवासी विनोद कुमार ठाकुर की पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इससे खिन्न विनोद कल रात 8 बजे अस्मिता के घर घुसकर आपत्ति की और उसके साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। अस्मिता ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह से टिकरापारा के भैरव मंदिर के पास गुरुवार दोपहर रिंकु सपहा वीरेंद्र पांडे के बेटे से गाली गलौज कर रहा था। जिसे वीरेंद्र ने मना किया। इस पर रिंकु ने वीरेंद्र के ही साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे मारपीट की।
वहीं यूनीहोम्स भाठागांव निवासी नीलम शर्मा ने गुरुवार शाम प्रीति शर्मा 40 को गाली दे हाथापाई की। काली नगर पंडरी में किराना दुकानदार सरोज गौतम ने आकाश मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गुरुवार दोपहर 3.40 बजे आकाश, सरोज के दुकान के गेट को लात मारा।मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्के से मारपीट की। पुलिस ने सभी मामले धारा 296,115-2,351-2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।