रायपुर
कमल विहार के पास हुई घटना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 सितंबर। टिकरापारा और पुरानी बस्ती में मारपीट, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
टिकरापारा पुलिस के मुताबिक चंगोराभाठा निवासी रेस्टोरेंट कारोबारी अजय कुमार वर्मा के साथ कमल विहार में तीन युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट की शिकायत उसने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की रात 1.10 बजे वह अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए वेंकटेश अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान कमल विहार में सडक़ किनारे कार रोककर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान पास में एक कार खड़ी थी, जिस पर पुलिस का प्लेट लगा था और हूटर बज रहा था। उसने कार हटाने की बात कही। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-झापड़ से मारपीट करने लगे। शिकायत के मुताबिक, मारपीट करने वालों के नाम चंदन साहू, गुलशन साहू और ओमकार साहू बताए गए हैं। सुभाष नगर निवासी सैफ अली ने अजान और अफज के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का अरोप लगाया है। उसने शिकायत में बताया कि 23 सितंबर की सुबह 10.30 बजे वह चिस्तिया नगर जा रहा था। इसी दौरान मोती नगर मस्जिद के पास अजान और अफज रास्ते में मिले और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। सैफ के पैसे देने से मना करने पर दोनों आरोपिययों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की।