रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 सितंबर। 28-30सितंबर तीन दिन की हड़ताल के जवाब में केंद्रीय वित्त मंत्रालय और आरबीआई ने बड़ा फैसला किया है। आरबीआई ने 27 सितंबर रविवार को भी सभी राष्ट्रीय और ग्रामीण बैंक खुले रखने का आदेश जारी किया है।
बैंक अधिकारी कर्मचारियों के संगठनों के 7 संयुक्त फोरम ने 5 डेज वर्किंग समेत 4 अन्य मांगों को लेकर हड़ताल का नोटिस दिया है। इस हड़ताल की वजह से शनिवार रविवार मिलाकर 3 दिन बैंकों में तालेबंदी की स्थिति बन रही थी। इसका तोड़ निकालते हुए आरबीआई ने रविवार को बैंक खोलने का आदेश जारी किया है। बता दें कि सितंबर का महीना वित्त वर्ष की पहली छमाही में लेखा जोखा के मिलान का अहम हिस्सा होता है।
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी किए गए एक प्रेस रिलीज में बताया कि रविवार, 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस रविवार को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में आम दिनों की तरह ही कामकाज जारी रहेगा।
बैंक कर्मचारियों के यूनियन- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर, तक 3 दिनों दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है। ये हड़ताल 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है। यानी, बैंकों का कामकाज लगातार 5 दिनों तक प्रभावित रहने वाला था, जिसका सीधा और बुरा असर आम ग्राहकों पर पडऩा तय था। ऐसे में, सरकार ने आम ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही जरूरी कदम उठाए हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक ब्रांच, ऑफिस, ्रञ्जरू-लिंक्ड ब्रांच और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह से चालू रखने की दी मंजूरी-ये सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार, 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी 27 सितंबर को सभी बैंक ब्रांच, ऑफिस, ्रञ्जरू-लिंक्ड ब्रांच और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है।