रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 सितंबर। पूरे प्रदेश में किसान परेशान हैं। उन्हें एक से अधिक सहखातेदार होने पर एग्री स्टैक में पंजीयन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि एग्री स्टैक में एक से अधिक सहखातेदार होने पर पंजीयन ना होने की स्थिति में धान ना बिकने की चेतावनी दी जा रही है। कुल मिलाकर राज्य सरकार धान को ना खरीदना पड़े इसके लिए अनेक प्रकार की साजिश कर रही है। श्री झा ने कहा है कि इसी प्रकार गिरदावरी करने जिसमें वास्तविक खेतों के उत्पादन, कृषक के नाम आदि की जानकारी होती है वह गिरदावरी भी राजस्व विभाग के उलझन के कारण संभव नहीं हो पा रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में किसानों के एक-एक दाना धान खरीदने, पर्याप्त समर्थन मूल्य देने कि मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ में वेंटीलेटर में चली गई है। इसका खामियाजा अगले चुनाव में भुगतने के लिए राजनीतिक दल और नेताओं को तैयार रहना चाहिए।
आप पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, प्रमुख प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय, वदूद आलम, अजीम खान, इमरान खान, कलावती मार्को, मिथिलेश बघेल, नंदन कुमार सिंह, परमानंद जांगड़े सागर क्षीरसागर, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, कुलदीप खनूजा, अन्यतम शुक्ला,नवनीत नंदे,वीरेंद्र पवार,नरेंद्र ठाकुर, विकास दास मानिकपुरी आदि ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार की निंदा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री से की है, कि तत्काल किसानों को उनके वाजीब हक प्रदान करने की मांग अन्यथा आम आदमी पार्टी किसानों के समर्थन में पुन: आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।