रायपुर
गल्र्स कॉलेज में गणेश उत्सव
24-Sep-2026 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 सितंबर। शासकीय दुधाधारी बजरंग गर्ल्स ऑटोनॉमस कॉलेज, के छात्रावास में गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जया तिवारी एवं छात्रावास वार्डन डॉ. प्रीति कंसारा सहित समस्त छात्रावास परिवार उपस्थित रहा। इन दस दिनों में रंगोली, अल्पना, पाककला, थाल सज्जा, मेहंदी, साड़ी ड्रेपिंग, केश सज्जा, फैंसी ड्रेस, गायन, नृत्य, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, तात्कालिक भाषण एवं वाद-विवाद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। आयोजन में मुस्कान कुर्रे सिद्धि तिवारी, नेहा नायक जाह्नवी यादव शिवानी साहू एवं चांदनी सिन्हा का योगदान रहा।समापन हवन के साथ हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे