रायपुर
छोटे तालाब में की साफ सफाई
24-Sep-2026 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा नेवरा, 24 सितंबर। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकलावर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह वार्ड क्रमांक 19 स्थित छोटे तालाब में सघन साफ सफाई अभियान चलाया गया। तालाब के घाट साफ किए गए साथ ही उग आए खरपतवार , झाड़ी आदि भी साफ सफाई किए गए, और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर तालाब के एक छोर पर अस्थायी विसर्जन कुंड के लिए जायजा लिया गया। ज्ञात हो कि यहां प्रतिमाएं विसर्जन हेतु लाई जाती है। यहां अस्थाई विसर्जन कुंड निर्माण के लिए पालिका अध्यक्ष सीएमओ आदि ने निरीक्षण किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्मा, सभापति ईश्वर यदु, एल्डरमैन सुरेश लखवानी, डॉ खुमान वर्मा, किरण वर्मा, सीएमओ अमिताभ शर्मा, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण, गणमान्य नागरिकगण आदि उपस्थित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे