रायपुर

सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान में बड़ी हिस्सेदारी
23-Sep-2026 6:49 PM
सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान में बड़ी हिस्सेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत  बुधवार को विशाल रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया गया । इसमें मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।

बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित शिविर में सरकारी कर्मचारी से लेकर पुलिस एवं नगर सेना के सैनिक भी शामिल हैं। लगभग तीन हजार से अधिक रक्तदाताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इनमें एक हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इसके लिए क्यूआर कोड तथा मोबाइल कॉल के माध्यम से पंजीयन कराया गया है।

रक्तदान करने वालों को मिलेगा डिस्काउंट :आज रक्तदान महाकुंभ में  खून देने वालों के लिए शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने छूट डिस्काउंट की घोषणा की है।

रायपुर ऑटोमोबाईल डीलर एशोसिएशन (राडा)

हीरो, होंडा और टीवीएस डीलर द्वारा 5000 पांच हजार का डिस्काउंट दिया जाएगा।  राडा मेंबर कार डीलरशिप महिला रक्तदाताओं को एसेसरीज पर 10 हजार का अरिक्ति छूट दी जाएगी।

रवि भवन व्यापारी संघ-रवि भवन व्यापारी संघ द्वारा मोबाइल खरीदी पर एसेसरीज में 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।

ममता हॉस्पिटल-ममता हॉस्पिटल द्वारा गायनिक सलाह, सोनोग्राफी और ईसीजी की नि:शुल्क सुविधा रहेगी।

एस.बी.एच हॉस्पिटल- एस.बी.एच हॉस्पिटल द्वारा 2 हजार तक का वॉउचर कास्मेटिक की खरीदी पर ’लंडन आई’ द्वारा चश्में के फ्रेम में 25 प्रतिशत डिस्काउंट 17 अक्टूबर तक दी जाएगी।

बेबीलोन ग्रुप:  बेबीलोन इंटरनेशनल हॉटल में खाने में 15 प्रतिशत का डिस्काउंट 17 अक्टूबर तक दिया जाएगा।

मायरा रिसोर्ट: भोजन में 17 अक्टूबर तक 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

मेफेयर रिसोर्ट: फूड में 17 अक्टूबर तक 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कम्प्यूटर एवं मीडिया डीलर एशोसिएशन:  रक्तदान करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट दिखाने पर कम्प्यूटर एवं लैपटॉप की खरीदी पर गिफ्ट हैंपर, जिसमें वायरलेस माउस एवं माउस पैड, क्लीनिंग किट शामिल हैं।

फर्नीचर मैन्युफैक्चर एवं ट्रेडर्स एशोसिएशन:  महिलाओं को फर्नीचर खरीदी पर 2 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

जीवन बीमा मार्ग व्यवसायी संघ:  पंडरी स्थित घर फर्नीचर, जय इंटीरियर्स, लव डब, अमर सुपर बाजार, सुदामा फर्नीचर और डिंगानी फटाका बाजार में 5 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक महिला रक्तदान क्षको सर्टिफिकेट दिखाने पर छूट ।

फिनोलॉजी वेंचर प्राईवेट लिमिटेड: फिनोलॉजी वेंचर प्राईवेट लिमिटेड द्वारा महिला रक्तदाताओं को 20 प्रतिशत तक चार्जेस में छूट । छत्तीसगढ़ रेस्टॉरेंट एंड कैफे एसोसिएशन महिला रक्तदाओं को 10 प्रतिशत तक की छूट।

सोलर पैनल पर विशेष छूट: रक्तदान करने वाले सभी सम्मानित दाताओं के लिए 5000 से 15000 हजार तक की विशेष छूट दी जाएगी।


अन्य पोस्ट