रायपुर

महिला ने पूर्व प्रेमी पर लगाया बच्चा चुराने का आरोप
23-Sep-2026 6:48 PM
 महिला ने पूर्व प्रेमी पर लगाया बच्चा चुराने का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। राजधानी के गुढिय़ारी, खमतराई और टिकरापारा इलाके में बच्चे का अपहरण, पुराने विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट और कचरा फेंकने से मना करने पर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामलों में कार्रवाई शुरू की है।

गुढिय़ारी की एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाई है। उसने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले धर्मेंद्र धु्र्रव से हुआ था। कलिंग नगर में उसके घर के सामने रहने वाले पवन साहू से एक साल पहले उसकी जान-पहचान हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इस बीच महिला अगस्त में  अपने छोटे बच्चे पृथ्वी ध्रुव को साथ लेकर पवन के साथ नागपुर चली गई थी। जहां वह उसके साथ 20 दिन रहने के बाद रिश्तेदारों के बुलाने पर  रायपुर लौट आई और पति व दोनों बच्चों के साथ रहने लगी।

इस दौरान 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे महिला अपने घर के किचन में खाना बना रही थी। तभी पवन साहू लोहे का पाइप लेकर घर में जबरन घुस आया। उसने फर्श पर खेल रहे  एक साल के उसके बेटे को पकड़ लिया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। महिला के मना करने पर पवन ने उसके साथ गाली-गलौज की। रोकने की कोशिश करने पर पवन ने उसे रॉड से मारने की धमकी दी और बच्चे को लेकर वहां से चला गया। इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी। दोनों ने पवन तथा बच्चे की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। महिला ने थाना जाकर पवन साहू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराई है।

वहीं टिकरापारा थाना में अरुण देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 22 सितंबर की रात 9 बजे वह अपने घर के पास खड था। इसी दौरान मोहल्ले के मिलन देवांगन और बंटी देवांगन घर के पास कचरा फेंक रहे थे। अरुण ने दोनों को कचरा फेंकने से मना किया तो दोनों भाइयों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व डंडे से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अरुण के भाई लक्ष्मी नारायण देवांगन के साथ भी बंटी देवांगन ने किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। आरोपी दोनों भाइयों ने अन्य लोगों के साथ भी गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का और पत्थर से मारपीट की। मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 118(2), 296, 351(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खमतराई निवासी छोटे चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे  का जतिन सिन्हा से किसी बात को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद को लेकर 22 सितंबर को रात 10 से 11 बजे के बीच जतिन के पिता नरेश सिन्हा उसके घर के सामने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व थप्पड़ से मारपीट की।


अन्य पोस्ट