रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितंबर। आज संगी मितान सेवा समिति ने अभियंता दिवस के अवसर पर निगम के मुख्यालय भवन में निगम के सेवानिवृत्त 25 वरिष्ठ अभियंताओ को शॉल, सम्मानित किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी एवं आयुक्त संबित मिश्रा ने सेवानिवृत्त अभियंताओं को शाल श्रीफल से सम्मानित कर सुखमय सुदीर्घ, स्वस्थ, समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी। इनमें यूके घलेन्द्र, राकेश गुप्ता, हेमंत शर्मा, बद्री चंद्राकर, संतोष पाण्डेय, एस.पी. त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार साहू, हेमंत सोलंकी, रघुमणी प्रधान, संजय शर्मा, राकेश अवधिया, विमल शर्मा, राजनारायण पटेल, विनोद चतुर्वेदी, ललित वर्मा, योगेन्द्र वर्मा शामिल हैं।इस अवसर पर संगी मितान सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के कार्यपालन अभियंता निशीकांत वर्मा भी मौजूद थे।