रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जुलाई। 6 वर्षों से फरारी काट रहा मौदहापारा पुलिस का स्थायी वारंटी हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल 40 अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके विरुद्ध थाना मौदहापारा सहित रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, नकबजनी, चोरी, मारपीट, तोडफ़ोड़, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित अन्य आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।
थाना खमतराई रायपुर में दर्ज धारा 353, 307, 34 भादवि. के प्रकरण में संलिप्त आरोपी संजय रक्सेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने ठिकाने लगातार बदल रहा था। इस बीच उसके कल रायपुर में होने की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की अग्रिम वैधानिक कार्यववाही की गई।