रायपुर
रायपुर, 27 जून। महापौर मीनल चौबे ने 6 जुलाई को सामान्य सभा की बैठक बुलाई है। यह बैठक सालाना बजट बैठक के तीन महीने बाद ही बुलाई गई है। इस बैठक और उसके एजेंडे को लेकर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने तंज कसा है। उनका कहना है कि आज कल सामान्य सभा शुरू करो अंताक्षरी लेकर प्रभु का नाम,,
सामान्य सभा बुलाकर करना है कुछ काम जैसा हो गया है। दुबे ने कहा है कि आयुक्त और महापौर ने 3 विषयों के लेकर विशेष सामान्य सभा की बैठक बुलाई है । निगम आयुक्त जो कलेक्टर रहे उन्होंने कैसे बिना जाने समझे इतने एजेंडा पर चर्चा के लिए आदेश जारी कर दिया। जबकि विशेष सामान्य सभा की बैठक किसी ज्वलंत मुद्दों या आपदा पर बुलाई जाती है ।समझ से परे ये भी है कि इसके बाद आगे क्या होगा प्रस्ताव में चर्चा के उपरांत निर्णय पारित क्या करेंगे और निर्णय पारित करने के बाद उसका क्रियान्वयन तो निगम को ही करना है ।जो 3 विषय है उसका प्रस्ताव तो शासन को भी नहीं जा सकता ।जलकष्ट के विषय स्पष्ट नहीं है कि पीने के पानी की पूर्व में 15 वार्ड की समस्या पर है कि आने वाले समय मे जलभराव को लेकर है ।इसी प्रकार सफाई तो रोज का काम है इस पर क्या निर्णय लेंगें उसे तो स्वास्थ्य समिति की बैठक में ले सकते हैं।
अवैध निर्माण को तोडऩे का काम तो निगम का है ही ।आयुक्त से प्रमोद दुबे ने सवाल किया है कि क्या इतने सारे विषय विशेष सामान्य सभा के हो सकते हैं।
अगर यही करना था तो उन्हें भी सामान्य सभा बुलाने का अधिकार है।प्रमोद दुबे ने आयुक्त से ये भी सवाल किया है कि उपरोक्त विषयों पर क्या अभी तक कोई रूपरेखा नहीं बनी है जो विशेष सामान्य सभा के प्रस्ताव के बाद बनेंगे।
निगम को अगर विशेष सामान्य सभा की बैठक बुलानी थी तो पार्षदों के वार्ड में वार्ड की समस्याओं को लेकर बुलाई जा सकती थी क्योंकि हर बार पार्षदों को एजेंडा में चर्चा के बाद सभापति या महापौर समय नहीं देते जिससे वार्ड विकास की बात हो ही नहीं पाती और पार्षदों के वार्ड की समस्याएं यथावत रह जाती है।
प्रमोद दुबे ने आयुक्त और महापौर से आग्रह किया है कि विशेष के बजाय वो सामान्य सभा की बैठक बुलाकर पार्षदों के वार्डों में जलभराव से लेकर बाकी आवश्यक विषयों पर चर्चा कर रिजल्ट ओरिएंटेड कार्य को अंजाम दें।