रायपुर

स्टार्ट टू स्टडी कार्यक्रम में करियर मार्गदर्शन का विद्यार्थियों ने लिया लाभ
15-Jun-2026 10:25 PM
स्टार्ट टू स्टडी कार्यक्रम में करियर मार्गदर्शन का विद्यार्थियों ने लिया लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जून। रविवार को जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा आयोजित स्टार्ट टू स्टडी कार्यक्रम  विमतारा हॉल,  शांति नगर में  हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सहभागिता कर ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक सत्रों का लाभ प्राप्त किया।

 उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. जायेंद्र नारंग, डायरेक्टर, आंजनेय यूनिवर्सिटी, रायपुर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया।

विशिष्ट अतिथि कविता राठी ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास विद्यार्थियों एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। 

उद्घाटन सत्र के पश्चात जादूगर शोमेश थापा एवं उनके गुरु सजल अग्रवाल (नई दिल्ली) का मैजिक शो हुआ।

 इसके पश्चात  करियर गाइड एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. जवाहर सूरीसेट्टी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए समय प्रबंधन, अध्ययन की प्रभावी तकनीकों, परीक्षा की तैयारी, करियर चयन एवं व्यक्तित्व विकास पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।  उन्होंने समय का उचित नियोजन करने, डिजिटल अनुशासन अपनाने तथा परिवार एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी। कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी बरखा अंडानी, अध्यक्ष  संस्कार ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जेसी गौरांग काचा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अंकित दास मानिकपुरी सचिव,आदित्य टिकरिहा  सागर जैन सेन निलेश शाह , सूरज हेड़ाऊ, राघव पटेल, विक्रम दीप, प्राची प्रेमानी, अमित प्रजापति, धनंजय प्रजापति, पवन खेमानी, अशोक वर्मा एवं गोपाल पालीवाल सहित चैप्टर के अनेक  सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट