रायपुर

मंगलवार से 1076 में कॉल करते ही दूर होंगी शिकायत समस्याएं
03-Jun-2026 7:20 PM
मंगलवार से 1076 में कॉल करते ही दूर होंगी शिकायत समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। सुशासन एवं अभिसरण विभाग,ने  कल शाम  मंत्रालय  में सीएम हेल्पलाइन (1076) के विभागीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में शासन के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव  राहुल भगत ने सभी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों को आधुनिक शिकायत प्रबंधन प्रणाली के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। शिकायतों का समय पर निराकरण न होने की स्थिति में उन्हें प्रक्रिया, एल-1 से एल-4 स्तर तक स्वचालित रूप से ट्रांसफर करने की तकनीकी प्रक्रिया समझाई गई।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव  मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस सिस्टम से शिकायत निवारण दर और नागरिक संतुष्टि दोनों में तेजी से सुधार आएगा। आगामी लॉन्चिंग के बाद नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके, वेब पोर्टल, समर्पित मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे।


अन्य पोस्ट