रायपुर

मकान-दुकान में लाखों की चोरी
15-May-2026 7:19 PM
मकान-दुकान में लाखों की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। राजधानी सहित आसपास के थाना इलाकों में चोरी की वारदातें बढ़ गई है। इस बीच अज्ञात चोर ने टिकरापारा और खमतराई के सूने मकान और दुकान में हाथ साफ कर लाखों का सामान पार कर दिया।

टिकरापारा निवासी रविकांत वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह  रोहणीपुरम गोलचौक डीडीनगर में अपनी बहन के यहां रहते हैं और जीके जेसीबी कंपनी टाटीबंध में जीएम सेल्स का काम करता हैं। उनका मठपारा में निर्माणाधीन मकान है। जहां चोरी हो गई।

14 मई की सुबह करीब 10 बजे मकान ठेकेदार जीवलाल वर्मा ने फोन कर निर्माणाधीन मकान में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रविकांत ने मौके पर पहुंचकर देखा कि वहां से एक ग्राइंडर मशीन, एक ड्रिल मशीन और बिजली वायर समेत 82 हजार रुपए का सामान गायब था।

रवि ने बताया कि 13 मई की शाम को काम खत्म होने के बाद उसने सारा सामान चेक कर मकान में ताला लगाया था। 13-14 रात को  अज्ञात चोर निर्माणाधीन मकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। निर्माणाधीन मकान होने के कारण अभी कमरों में दरवाजे और खिड़कियां नहीं लगी थीं, जिसका फायदा उठाकर चोरी हो गई। वहीं खमतराई  में रहने वाले रोहित ने पुलिस को बताया कि वह उरकुरा के नीमपारा पुरानी बस्ती में परिवार के साथ रहता है। घर में किराना दुकान का संचालन करता है।

13 मई को सुबह करीब 6 बजे वह परिवार के साथ अपने ससुराल दुर्ग गए था। जो दूसरे दिन वापस लौटाा, वापस आने पर उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।


अन्य पोस्ट