रायपुर

आईपीएल मैच की टिकिट बुकिंग कल से, आरसीबी के वेबसाइट पर
02-May-2026 9:42 PM
आईपीएल मैच की टिकिट बुकिंग कल से, आरसीबी के वेबसाइट पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 मई। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले ढ्ढक्करु मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। 10 और 13 मई को होने वाले हाई-प्रोफाइल मैचों के लिए टिकटों की बिक्री कल से शुरू की जा रही है।

टिकट्स ऑनलाइन माध्यम से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (क्रष्टक्च) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए क्रिकेट फैंस ह्यद्धशश्च.ह्म्श4ड्डद्यष्द्धड्डद्यद्यद्गठ्ठद्दद्गह्म्ह्य.ष्शद्व/ह्लद्बष्द्मद्गह्ल पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकेंगे। इस संबंध में जानकारी क्रष्टक्च ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के जरिए साझा की है।

मैच शेड्यूल की बात करें तो 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि 13 मई को क्रष्टक्च की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (्य्यक्र) से होगी। दोनों ही मुकाबलों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक टिकट की कीमतें 2000 रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक हो सकती हैं, जिससे हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखा गया है। उम्मीद है कि टिकट बिक्री शुरू होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलेगा।

नवा रायपुर में लंबे समय बाद ढ्ढक्करु मैचों का आयोजन हो रहा है, ऐसे में यह आयोजन शहर के लिए एक बड़ा क्रिकेट उत्सव साबित होने जा रहा है।


अन्य पोस्ट