रायपुर

कल से गिरेगा दिन का तापमान, बारिश भी संभव
28-Apr-2026 7:01 PM
कल से गिरेगा दिन का तापमान, बारिश भी संभव

चिलचिलाती धूप और सिग्नल...चिलचिलाती धूप में यातयात सिग्नल पर खड़ा होना किसी परीक्षा से कम नहीं। शहर के मुख्य मार्गों पर दोपहर में भी चालू रहे सिग्नल में तपते लोग सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार करते रहे। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अप्रैल। पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका हरियाणा से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर तेलंगाना से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात अंदरूनी महाराष्ट्र और उससे लगे कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में बंगाल की खाड़ी से, वातावरण के निम्न स्तर पर नमी आ रही है, जिसके कारण प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट