रायपुर

पौने सात लाख के गांजे के साथ ट्रेन से आए यूपी के प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
13-Mar-2026 7:30 PM
पौने सात लाख के गांजे के साथ ट्रेन से आए यूपी के प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। ट्रेन से गांजा तस्करी कर रहे महिला व पुरूष सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13.156 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजे की कीमत पौने सात लाख रूपए बताई गई है। ग़ुढि़य़ारी पुलिस और आरपीएफ के संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए। आरोपी प्रमी प्रेमिका है। जो ट्रेन में पति-पत्नी बताकर सफर कर रहे थे। वे खरियार रोड के रास्ते गांजा प्रयागराज ले जाने के फिराक में थे। आरोपी मूलत: यूपी के निवासी है।

मुखबिर की सूचना पर रेलवे प्लेटफार्म न. 7 के बाहर पार्किंग में 1 महिला एवं पुरुष को पकड़ा। वे अपने पास बैग में गांजा रखे थे। और उसे कहीं ले जाने की फिराक में थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद तथा हेमलता कैवर्त्य यूपी का होना बताया। उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें बैग में गांजा रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने प्रेमी-प्रेमिका होना और गांजा को खरियार रोड से लाकर प्रयागराज तस्करी करना बताया।

जिस पर टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा, 2 मोबाइल फ़ोन बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत 6,77,800 बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।


अन्य पोस्ट