रायपुर

पलटीं महापौर, पंडरी के 19 दुकानों की सील खोलने आदेश
13-Mar-2026 7:29 PM
पलटीं महापौर,  पंडरी के 19 दुकानों की सील खोलने आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। विधायक  पुरंदर मिश्रा ने  निगम मुख्यालय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, ईई आशुतोष सिंह, पंडरी कपड़ा बाजार की सीलबन्द दुकानों के संचालकों की बैठक ली।  बैठक में विगत दिनों सीलबंद की गयी 19 दुकानों की सील खोलने पर सहमति बनी।

इस दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  सतीश थोरानी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष  अमर पारवानी भी उपस्थित रहे

यहां यह उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में पंडरी कपड़ा बाजार के व्यापारियों की मांग पर  रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा पंडरी कपड़ा बाजार की सीलबंद दुकानों की सील खोलने की अनुशंसा  के आयुक्त  विश्वदीप को पत्र लिखकर की गयी थी


अन्य पोस्ट