रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। उरला और रामनगर ने गांजा खरीदी- बिक्री में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8.321 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा की कीमत 4.16लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की। रामनगर में पकड़ा गया आरोपी अनिल अहीरवार मूलत: विदिशा मध्यप्रदेश का निवासी। दोनों आरोपियों के खिलाफ उरला, गुढिय़ारी थाना में 20 बी का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के संबंध में पुछताछ कर रही है।
मंगलवार को उरला पुलिस की टीम को सूचना मिली कि बाजार चौक के पास 1 व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है । और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर उरला पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान , हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमीत वर्मा निवासी उरला रायपुर का होना बताया। उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में 3 किलो 115 ग्राम गांजा पाया गया।
एक अन्य मामले में गुढिय़ारी पुलिस ने रामनगर क्षेत्र से आरोपी अनिल अहीरवार को 5.205 किलो गांजा के साथ पकड़ा।
दोनों के कब्जे से 8 किलो 321 ग्राम गंाजा कीमत 4,16,050 जब्त कर नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।