रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में स्वयं सिद्धा के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने कहा कि सशक्त नारी स्वयं सिद्धा है। संघर्ष ही उसकी सफलता की कुंजी है। महिला दिवस प्रतीक के रूप में लेना चाहिए और अपनी बौद्धिक क्षमता के साथ ही अपने काम में यह साबित करें कि आप समान है और कई मायनों में श्रेष्ठ हैं । लैंगिक समानता मिलनी चाहिए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वैभव आचार्य ने कहा कि जमीन से अंतरिक्ष तक महिलाओं का ही वर्चस्व है। इस अवसर पर साँस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एकल गायन,कोमल है कमजोर नहीं , कमलेश्वरी ने प्रस्तुत किया । भाषण में पद्मश्री ने आर्थिक सामाजिक साँस्कृतिक राजनैतिक सशक्तिकरण की बात कही। नारी का मौन लज्जा , कहलाता है यही लज्जा घरेलु हिंसा का शिकार बन जाती है। उसने कहा तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए उदास है, तेरे वजूद की समय को भी तलाश है, महिला तो क्रांति की मशाल है।
डॉ ऋचा शर्मा ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की जिसका शीर्षक कवि की कल्पना है था। महाविद्यालय की छात्रा अदिति शुक्ला ने बताया कि इतिहास बदलने के लिए हिम्मत और कलम दोनों उठानी पड़ती है। नारी हर रूप में पूजनीय है, सम्माननीय हैद्य कार्यक्रम की संयोजक डॉ अलका वर्मा ने नारी के परंपरागत सौंदर्य और उसके साहस का उल्लेख किया। डॉ रेखा दीवान ने सफल मंच संचालन करते हुए कहा कि नारी के कौशल और उसकी बौद्धिक क्षमता पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन डॉ कल्पना मिश्रा ने किया। डॉ. स्वप्निल कर्महे के मार्गदर्शन में अदिति प्रधान,,नेहा नायक, सिद्धि तिवारी,कात्यायनी साव,रिया कुमारी ने महिलाओं की समस्या और समाधान को नाट्य और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।