रायपुर
रायपुर, 11 मार्च। विवाहिता ने अपने पति, सास और ननंद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा, मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर धारा 85 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
सूरज नगर लाभांडी निवासी कुसुम साव 23 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 4 फरवरी 2025 को रायपुर में लक्की गुप्ता के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही लक्की गुप्ता, सास लता गुप्ता और ननंद डॉली गुप्ता कुसुम को दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करते थे। उसे ताना देते थे कि उसके मायके वालों ने दहेज में कुछ नहीं दिया। कुसुम ने बताया कि सास और ननंद के उकसाने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उस पर शक भी करता था। करीब तीन महीने पहले उसे घर से निकाल दिया गया और कहा गया कि मायके से सामान लेकर आए तभी घर में रहने दिया जाएगा।
पीडि़ता इसकी शिकायत 20 अगस्त 2025 को महिला थाना रायपुर में दर्ज कराई थी। जिसके बाद काउंसलिंग रखी गई, लेकिन पति काउंसलिंग में नहीं आया। बाद में वह अपने माता-पिता के साथ जगदलपुर समझौते के लिए गई, जहां ससुराल पक्ष ने उसे रखने से इंकार कर दिया।