रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सत्ता पक्ष में मंत्रियों की अनुपस्थिति पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभापति धरम लाल कौशिक का ध्यानाकृष्ठ किया। उन्होंने कहा कि पूरा सन्नाटा है। वित्त मंत्री, गृह मंत्री भी नहीं है। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा एक अकेले संसदीय कार्य मंत्री सब पर भारी हैं। इसके बाद सभापति ने विधायक चैतराम अटामी के जन्मदिन का उल्लेख कर बधाई दी। प्रश्न काल में ओमकार साहू के प्रश्न पर कश्यप के जवाब पर कांग्रेस विधायकों ने बहिर्गमन किया। इस दौरान कुंवर निषाद अपने प्रश्न के लिए सदन में ही रहे। इस पर अजय चंद्राकर ने चुटकी ली कि बहिर्गमन के चक्कर में कल विद्यावती सिदार अपने प्रश्न से चूक गई थीं। इसलिए भूपेश बघेल जी के कहने पर बहिर्गमन करो लेकिन टिकट पाना है तो नेताजी (महंत) के पीछे रहना होगा। इस पर कुंवर निषाद ने छत्तीसगढ़ी में जवाब दिया- मोला काकरो पीछे रहे के जरूरत नहीं से, मोला अपन कर्म पर भरोसा है। मैं हं कर्म करथों।
कांग्रेस के दो बार के। बहिर्गमन पर चंद्राकर ने कहा कि बघेल जी के बार बार बहिर्गमन से नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत नाराज हो गए हैं और वे सदन से बाहर चले गए हैं। उन्होंने सभापति श्री कौशिक से कहा कि इस पर संसदीय कार्य मंत्री से व्यक्त देने निर्देशित किया जाए। ताकि नेताजी की स्थिति स्पष्ट हो। वे नाराज़ हैं या थक गए हैं। इस पर मंत्री कश्यप के दो प्रश्नों पर प्रदर्शन पर श्री बघेल ने कहा कि सत्ता पक्ष की हालत खराब है इसलिए अजय चंद्राकर को मोर्चा सम्हालना पड़ रहा है। उपर से वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी गायब हैं। श्री कश्यप ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष दबाव महसूस कर रहे हैं।