रायपुर

शराब न देने पर बार के बाहर कार में तोडफ़ोड़, रंजिश का बदला लेने मारपीट
10-Mar-2026 8:36 PM
शराब न देने पर बार के बाहर कार में तोडफ़ोड़, रंजिश का बदला लेने मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 10 मार्च। राजधानी में बीती रात मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें सिविल लाइन इलाके में युवक के साथ रंजिश को लेकर मारपीट ,टिकरापारा में बार के बाहर विवाद कर कार में तोडफ़ोड़, और यातायात पुलिस के साथ अभद्रता हुई। पुलिस के अनुसार ताज नगर पंडरी निवासी मोहम्मद शेख अल्फाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 मार्च की रात करीब 10.30 बजे वह घर के पास स्थित दुकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका परिचित ईरफान अपने साथी सलमान और अन्य लोगों के साथ आया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन मुस्कान खातून को भी आरोपियों ने गाली दी।

उधर देवपुरी स्थित अंगीठी बार के बाहर देर रात चार युवकों ने विवाद के बाद तोडफ़ोड़ किया। जानकारी के अनुसार भवानी नगर सिमगा निवासी अनिल, जो अंगीठी बार में काम करता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मार्च की रात 12 बजे चार युवक बार के सामने पहुंचे और बीयर मांगने लगे। बार बंद होने की बात कहने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी देने लगे। अनिल ने इसकी सूचना बार संचालक को दी। जब तनमय राठौर मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाने लगे, तभी आरोपी राहुल शर्मा ने ईंट फेंक दी, जो कार के सामने के शीशे पर लग गई। शीशा टूटकर तनमय राठौर के गर्दन में लग गया। जिससे उसे चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुढिय़ारी के रामनगर इलाके में पति ने पत्नी को जन से मारने की धमकी देकर स्टील की बोतल से हमला कर दिया इस हमले में महिला के सिर पर चोट आई।  चंद्रप्रभा साहू ने लहूलुहान हालत में थाना जाकर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराई। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है।

 

गार्ड पर चाकू से हमला करने वाले दो  गिरफ्तार

रायपुर, 10 मार्च। घर जा रहे युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें गिरफ्त में लेने पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस आज खुलासा करेगी। रविवार को  सुबह 05:00 बजे सनत कुमार यदु, निवासी विकास नगर गुढियारी, अपने सायकल से छ.ग. धर्मकांटा उरला के पास से घर जा रहा था। वह पास की फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड है। इसी दौरान स्कूटी में सवार दो अज्ञात युवक  किसी गोलनुमा धारदार हथियार से उसके पीठ के बाएं तरफ जान से मारने की नियत से वार कर चोट पहुंचाई गई। सनत की रिपोर्ट पर थाना उरला पुलिस ने धारा 109(1), 3(5) दर्ज कर तलाश शुरू की।  पुलिस टीम ने आसपास लगे 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का  परीक्षण किया गया।क्षसाथ ही मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इमरान कुरैशी एवं राजेश्वर नेताम उर्फ गोपी, दोनों निवासी ए.एच.पी. कॉलोनी उरला को गिरफ्तार कर लिया गया है।


अन्य पोस्ट