रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च। केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सडक़ संपर्क को सुदृढ़ बनाने रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट फॉर लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म अफेक्टेड एरियाज तथा प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की अवधि को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंबित सडक़ निर्माण कार्यों को पूरा करने में नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास और वहां के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की अवधि बढऩे से बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में सडक़ निर्माण कार्यों को पूरा करने में तेजी आएगी। बेहतर सडक़ नेटवर्क से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक पहुंच भी मजबूत होगी।