रायपुर

जरवाय में अवैध प्लाटिंग वाली एक एकड़ जमीन ब्लाक करने निगम का पत्र
10-Mar-2026 8:34 PM
जरवाय में अवैध प्लाटिंग वाली एक एकड़ जमीन ब्लाक करने निगम का पत्र

निगम अधिग्रहित भी करेगा, लोगों से कहा भूखंड ना खरीदें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च। निगम की जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने रजिस्ट्रार पंजीयन को पत्र लिखकर जरवाय में एक एकड़ भूमि  को  तत्काल ब्लाक करने कहा  है। साथ ही निगम अवैध प्लॉटिंग भूमि का अधिग्रहण भी करेगा।

इससे पहले निगम ने दो दिन पहले ही वीर सावरकर नगर वार्ड  जरवाय  में  निजी भूमि पर  हो रही   अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलाया था।  फिरोज आलम एवं ईश्वर साहू नाम के  लोगों ने भू स्वामियों से मिलकर 12 प्लाट काटकर प्लींथ लेवल निर्माण के साथ मुरूम रोड भी  बना दिया था। निगम ने आम नागरिकों से अपील है कि ऐसे क्षेत्र में निवेश करने से बचे।


अन्य पोस्ट