रायपुर

साव के विभागों को मिले 14,655 करोड़, सडक़-पुल-भवनों के निर्माण मरम्मत पर खर्च होंगे 9451 करोड़
10-Mar-2026 8:34 PM
  साव के विभागों को मिले 14,655 करोड़, सडक़-पुल-भवनों के निर्माण मरम्मत पर खर्च होंगे 9451 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च। विधानसभा में सोमवार रात उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 14,655 करोड़ 73 लाख 55 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित की गईं। इन  पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं बजट में दिखती हैं।  मोदी की एक-एक गारंटी को पहले दिन से पूरा करने का काम सरकार कर रही है।

उन्होंने बताया आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 9 लाख परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने तथा शेष योजनाओं को पूर्ण करने के लिए 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 7490 सोलर पंपों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई है। इनके संचालन एवं संधारण के लिए 3 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं। ग्रामीण बसाहटों में हैण्डपंपों के संधारण के लिए आगामी बजट में 25 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से प्रदेश में स्थापित करीब 3 लाख हैण्डपंपों का संचालन-संधारण किया जाएगा।

श्री साव ने विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा के उत्तर में कहा कि लोक निर्माण विभाग के आगामी बजट में सडक़ों, पुलों एवं भवनों के निर्माण तथा मरम्मत के लिए 9451 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी बजट में राजधानी रायपुर में महत्वपूर्ण जंक्शनों पर फ्लाईओव्हरों के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।  सडक़ सुरक्षा कार्यों तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार ने 51 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

 उन्होंने बताया कि राज्य में योजनाबद्ध तरीके से सडक़ों के संधारण के लिए ओ.पी.आर.एम.सी. योजनांतर्गत 103 किमी लंबे सिमगा-खरोरा-आरंग-नयापारा-कुरुद मार्ग के रख-रखाव के लिए 59 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए एजेंसी भी तय कर दी गई है। आगामी 5 वर्षों तक एजेंसी द्वारा लगातार इस सडक़ की मरम्मत एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इसी तर्ज पर वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेशभर की 1534 किमी । उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन तथा प्रशासनिक कसावट के लिए 07 नवीन संभागीय कार्यालय एवं 12 नवीन उप संभागीय कार्यालय सृजित किए गए हैं।

 आगामी वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 तथा गृह प्रवेश सम्मान योजना के लिए 909 करोड़ 50 लाख रूपए एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए 467 करोड़ 50 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में मिशन अमृत 2.0 के लिए 512 करोड़ रूपए, पीएम ई-बस सेवा योजना के लिए 30 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 450 करोड़ रूपए तथा नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं।

10-18 तक कुम्हारी फ्लाईओवर वन-वे

रायपुर, 10 मार्च। कल से अगले सप्ताह में भिलाई दुर्ग जा रहें हैं तो यह खबर आपके काम की होगी। दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर अस्थायी रूप से बंद रहेगा । इस दौरान  वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन से होगा। यह कार्य 10  से 18 मार्च तक किया जाएगा। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन कर सावधानीपूर्वक वाहन चलाकर प्रशासन का सहयोग करें।


अन्य पोस्ट