रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च। नशीली टेबलेट रखने के मामले में विशेष जज एनडीपीएस किरण थवाईत ने आरोपी मोहम्मद तबरेज को दोषी ठहराया है। मामले में अदालत ने उसे 15 साल कारावास और 1.50 लाख का जुर्माना लगाया।
सरकारी वकील बीएल साहू ने बताया कि 6 मई 2025 को थाना पुरानी बस्ती के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक भाठागांव स्थित आछी तालाब के पास नशीली टेबलेट रखे हैं। और उसे बेचने ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर दो लोागों को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद तबरेज और आवेशउद्दीन बताया।
तलाशी के दौरान मोहम्मद तबरेज के कब्जे से बैग में रखे हृद्बह्लह्म्ड्ड5द्गश्चड्डद्व ञ्जड्डड्ढद्यद्गह्ल ढ्ढक्क हृद्बह्लह्म्शह्यह्वठ्ठ-10 की 100 स्ट्रीप बरामद हुआ। जिनमें कुल 1000 टेबलेट थे। जिसका वजन 722.52 ग्राम पाया गया। प्रकरण में एक अन्य व्यक्ति आवेशउद्दीन भी मौजूद था, लेकिन उसकी उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उसे विधि के साथ संघर्षरत किशोर मानते हुए उसके खिलाफ पृथक अभियोग पत्र किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के बयान अदालत में प्रस्तुत किए। साक्ष्यों और गवाहों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी मोहम्मद तबरेज को दोषी पाया। उसे 15 साल कारावास और 1.50 लाख के अर्थ दण्ड से दंण्डित किया गया।