रायपुर
चाकू लेकर लोगों को धमका रहे तीन युवक गिरफ्तार
10-Mar-2026 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 मार्च। सोमवार शाम को गुढिय़ारी, खमतराई तथा रामनगर चौकी क्षेत्र से 3 युवकों को चाकू के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुढिय़ारी भारत माता चौक के पास चाकू लेकर आम लोगों को धमकाते हुए भानूप्रताप महिलांग 19 साल निवासी गोगांव पुरानी बस्ती को गिरफ्तार किया। चौकी रामनगर पुलिस की टीम ने कर्मा चौक के पास चाकू के साथ मनीष उर्फ मोहन साहू 22 को पकड़ा। इससे पहले खमतराई पुलिस ने रविवार को डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के पास महेन्द्र टांडी 19 निवासी जागृति नगर आरवीएच कॉलोनी को गिरफ्तार किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे