रायपुर

शबरी कन्या आश्रम को वाटर कूलर भेंट
10-Mar-2026 8:30 PM
शबरी कन्या आश्रम को वाटर कूलर भेंट

रायपुर, 10 मार्च। आदर्शनी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला कंवर ने कहा है कि व्यक्ति अपने सामर्थ्य का उपयोग समाज की सेवा में लगाए तो ही वह सार्थक है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शबरी कन्या आश्रम, रोहिणीपुरम में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती कंवर ने आश्रम में रह रही छात्राओं के लिए एक वाटर कूलर भेंट की।  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्य पी एल विधानी,  दीपक पात्रीकर , अनुराग जैन,राजीव शर्मा एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी  ए के लखेरा, डॉक्टर अल्पना सरत तिवारी, श्रीमती कंचन ठाकुर,  नीरज वर्मा समेत छात्रावास की छात्राएं मौजूद थीं।

उल्लेखनीय है कि आदर्शनी महिला मंडल छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में महिलाओं के एक सामाजिक संगठन है जो समय-समय पर  सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर जन जागरूकता का काम करती हैं। मंडल में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं।


अन्य पोस्ट