रायपुर

रश्यिन युवतियां मां महामाया की आरती में शामिल हुईं
10-Mar-2026 8:30 PM
रश्यिन युवतियां मां महामाया की आरती में शामिल हुईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च। रूस से आईं युवतियां कल शाम  महामाया मंदिर पुरानी बस्ती  में  संध्या आरती के समय मां भगवती की पूजा अर्चना की। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा, ने उन्हें आरती प्रसाद टीका जल व चुनरी अर्पित कर छत्तीसगढ़ की धरा में मां भगवती के आंगन में अभिनंदन किया। उन्हें आरती की पद्धति और मां भगवती की महिमा सब कुछ अंग्रेजी भाषा में  बताई गई।


अन्य पोस्ट