रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के भवन पुष्प मंगलम भाटापारा में होली मिलन में कार्यरत महिलाएं व बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम हुआ।
इस कार्यक्रमऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला रायपुर कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ल, वर्तमान अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजेश दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, रज्जन अग्निहोत्री, अनुराग पाण्डेय, लखन बाजपेयी एवं स्थानीय स्तर पर समाज के संरक्षक बसंत पांडेय , नंदकिशोर तिवारी समाज के अध्यक्ष अटल त्रिवेदी, उपाध्यक द्वय राजीव तिवारी शैलेश तिवारी, मनोज मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता तिवारी, सचिव श्रीमती साधना मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शशि दुबे, श्रीमती प्रेमलता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
सुपर सीनियर में श्रीमती गंगा देवी तिवारी श्रीमती सुशीला त्रिवेदी के विशेष सम्मान के साथ साथ 65 वर्ष से अधिक आयु एवं विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत समाज की बहन बेटियों एवं बहुओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यकम का संचालन श्रीमती स्वर्णलता त्रिवेदी, श्रीमती स्वाति तिवारी ने किया, श्रीमती तृप्ति शुक्ला, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती अदिति मिश्रा सहित अनेक महिलाओं एवं बालिकाओं ने विशेष सहयोग दिया।


