रायपुर

रोड पर दुकान लगाने वाले 40 कारोबारियों पर कार्रवाई
09-Mar-2026 6:59 PM
रोड पर दुकान लगाने वाले 40 कारोबारियों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। टीम प्रहरी ने मौदहापारा मेन रोड पर सन्डे बाजार में अभियान चलाकर सभी फेरी वालों को नियमों का पालन करने पुन: कड़ी हिदायत दी। बार- बार समझाईश के बाद भी सडक़ पर कब्जा जमाकर जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में व्यवसायरत लगभग 40 फेरीवालों को हटाया गया। सभी को अपनी फोटो आईडी मौदहापारा थाना में जमा कर जोन 2 और निगम मुख्यालय में सन्डे बाजार में स्थान देने चर्चा करने की हिदायत पुन: दी गयी।


अन्य पोस्ट