रायपुर
रामनगर चौकी में महिला सम्मान समारोह
09-Mar-2026 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रामनगर चौकी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामनगर क्षेत्र में सक्रिय पुलिस सहयोगी मातृशक्ति को साड़ी भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनके सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता पर भी प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री फुलबासन यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को और सशक्त करने प्रेरित किया। प्रशिक्षु आईपीएस मानसी नानाभाऊ साकोरे एवं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


