रायपुर

हार्दिक के परिजनों ने चांदनी जैन को मानहानि की चेतावनी दी
09-Mar-2026 6:58 PM
हार्दिक के परिजनों ने चांदनी जैन को मानहानि की चेतावनी दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। हार्दिक जैन ने अपने उपर 5 लाख की फिरौती मांगने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।  हार्दिक के परिजनों का कहना है कि यह मनगढ़ंत आरोप है।हार्दिक जैन उस समय मौके पर उपस्थित नहीं था और जिन लोगों को बोल रहे हैं कि वह भाग निकला घटना के समय पर जो बताई गई है उसका सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल का लोकेशन उपलब्ध होना चाहिए।  परिजनों ने बताया कि हमारे पास में सीसीटीवी फुटेज है कि हार्दिक उस समय कहीं और  था। इस मामले पर कोर्ट में मानहानि का दावा करने की बात कही है। परिवार की प्रतिष्ठा को आघात और पूरे परिवार को मानसिक  प्रताडऩा प्रदान की गई। यहां बता दें कि टैगोर नगर निवासी चांदनी जैन ने परसों कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी कि हार्दिक, ने 5 लाख की मांग करते हुए उनकी बेटी का फोटो वायरल करने और पति पर जानलेवा हमला करने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट