रायपुर

10 दिनों में ड्रंक एण्ड ड्राइव के 614 मामले, ऑडी, बीएमडब्ल्यू जब्त
09-Mar-2026 6:57 PM
10 दिनों में ड्रंक एण्ड ड्राइव के 614 मामले, ऑडी, बीएमडब्ल्यू जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। यातायात एवं प्रोटोकॉल पुलिस का शहर में सडक़ दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं नशेड़ी वाहन चालकों पर लगाम कसने अभियान जारी है।

होली के पहले और बाद के इन 10 दिनों में पुलिस ने ड्रंक एण्ड ड्राइव के मामलों में 614 नशेड़ी चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की।  इस कार्रवाई में ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसे महंगी कारें मोटर व्हीकल एक्ट में जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई थाना तेलीबांधा क्षेत्र के 6 चेकिंग प्वाइंटों पर की गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह वाहन चालन के दौरान नशे की हालत में वाहन ना चलाएं तेज रफ्तार व नशे  के कारण लगातार हो रहे सडक़ दुर्घटनाओं से सीख लेने की जरूरत है , सडक़ पर आवागमन के दौरान स्वयं एवं परिजनों को सुरक्षित रखने के लिए नशे की हालत में वाहन ना चलाएं । पुलिस के अनुसार रायपुर में साल भर में सडक़ दुर्घटनाओं में लगभग 600 लोगों की मृत्यु होती है, जिनमे दुर्घटना का मुख्य कारक नशे की हालत में गाड़ी चलाना है।


अन्य पोस्ट