रायपुर

चाकू से लोगों को धमकाने वाला लूट का पुराना आरोपी गिरफ्तार
09-Mar-2026 6:56 PM
चाकू से लोगों को धमकाने वाला लूट का पुराना आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। खमतराई पुलिस ने सोमवार को पुराना डीआरएम कार्यालय डब्लूआरएस कालोनी के पास से चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी लूट के मामले में जेल जा चूका है। खमतराई थाना में कई मामले दर्ज हैं।

 सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना डीआरएम ऑफिस डब्लूआरएस कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले लोगो को धकमा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए और स्थान को चिहंाकित कर युवक को पकड़ा। पुछताछ करने पर उसने अपना नाम महेंद्र टांडी उर्फ एमडी उम्र 19 वर्ष जागृति नगर आरबीएच कॉलोनी खमतराई का होना बताया। उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर जेल  भेजा गया।


अन्य पोस्ट