रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंकिंग और बीमा सुविधा लागू कर रही है। इसके लिए अलग से अतरिक्त प्रीमियम नहीं देने होगा। कंपनी ने एसबीआई के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध किया है। इस अवसर पर ईडी वित्त संदीप मोदी ने बताया कि कर्मचारी बैंकिंग की आधुनिक सुविधाओ का लाभ एक क्लिक से ले सकेंगे। यह अनुबंध कर्मचारियों के साथ परिवार के लिए भी सुरक्षा कवच साबित होगा।
इसके तहत व्यक्तिगत दुर्घटना में 10 लाख एवं हवाई यात्रा दुर्घटना में 50 से 100 लाख तक के बीमा कवरेज के अलावा एड ऑन कवरेज की भी सुविधा होगी । प्लास्टिक सर्जरी इन बर्न, इंपोर्ट ऑफ मेडिसिन, एयर एम्बुलेंस जैसी आधुनिक सुविधा कर्मचारियों को मिलेगी। बैंक मेक माई ट्रिप, अमेजन प्राइम, जिम की सदस्यता, लाउंज, बुक माई शो जैसे डिजिटल सुविधाएं भी दी जाएंगी।व्यक्ति घर बैठे एक क्लिक से त्वरित भुक्तान कर सकता है। यह सुविधा सैलरी अनुसार चार श्रेणी में विभाजित है। बैंकों का चयन पूर्णत: कर्मियों के अधिकार क्षेत्र में है। कंपनी केवल कर्मियों के लिए सर्वाधिक सुविधा युक्त बैंक का विकल्प दे रहे हैं।


