रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। केंद्रीय गांड़ा महासभा की महिला विंग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को उत्कल भवन, विद्यानगर, में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की शुरुवात में महिलाओं की रैली निकाली गई । सभा में केंद्रीय गांड़ा महासभा की महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्षा सीमा छत्रिआ ने महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि हर महिला अपने अधिकारों को पहचाने और समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़े।
प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती बिंदिया नाग ने कहा- हम महिलाओं ने ठाना है, महिलाओं को सशक्त बनाना है। मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती वर्णिका शर्मा ने कहा-जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी परिवार और समाज मजबूत होगा । सिविल लाइन वार्ड की पार्षद श्रीमती संजना हियाल ने बताया महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड की पार्षद अर्जुमन ढ़ेबर ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने निरंतर काम करना होगा।
कार्यक्रम में गांड़ा महासभा महिला विंग की सचिव गीता सोनी, जिला अध्यक्ष सपना तांडी, दीपिका महानंद, संतोषी सोनी ,कुंती टांडी, प्रिया बाग, गीता दुर्गा ,लता छूरा, हिरनी दीप, पदमा सोनी, मुक्ता चौहान, लता नायक, सुलोचना कुम्भार,मोगरा निहाल, अन्नपूर्णा कुमार, प्रतिभा दीप,पूर्णिमा बघेल, प्रेमा हरपाल, कांति, सामाजिक कार्यकर्ता माधुरी बघेल, पिंकी निहाल, रोशनी बाग ,विमल टांडी ,कीर्तिका जगत, आशा टांडी, दशोदा, अनीता, बनिता जगत, सुकांति उपस्थित थी।


