रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। सोमवार को विधानसभा में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की विद्यावति सिदार को। भूपेश बघेल के चक्कर में सोच समझ कर पडऩे की सलाह दी।
दरअसल श्रीमती सिदार कांग्रेस विधायकों के वाक आउट के चलते सदन से बाहर निकल गई थीं और उसी समय सभापति धरम लाल कौशिक ने प्रश्न के लिए उनका नाम पुकारा था। सोमवार को प्रश्न काल में धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को घेरे हुए थे। इस पर लखेश्वर बघेल, कवासी लखमा मूल प्रश्न कर्ता रहे। तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूरक प्रश्न किए। इस पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर पूर्व सीएम बघेल की घोषणा पर सभी विधायक सदन से बाहर चले गए। इनमें श्रीमती सिदार भी रहीं। इसी बीच श्री कौशिक ने अगले प्रश्न के लिए विद्यावती का नाम दो बार पुकारा। वो नहीं आईं तो श्री कौशिक ने अगले प्रश्न कर्ता प्रबोध मिंज को पुकारा। इसी समय सदन में आईं श्रीमती सिदार, सभापति को देख प्रश्न पूछने का प्रयास कर रही थीं। इस पर अजय ने चुटकी ली कि विद्यावती जी सोच समझ कर चक्कर में पड़ा करो। वो (भूपेश बघेल) तो दूसरों के मूल प्रश्न में एक दो अपने प्रश्न पूछ लिए और बहिर्गमन कर दिया। आपको चक्कर में डाल दिया। जनता ने चक्कर में पीछे पीछे घूमने के लिए नहीं क्षेत्र की बात रखने के लिए सदन में भेजा है। सोच समझ कर चक्कर में पड़ा करो। इस पर श्रीमती सिदार ने कहा गलती हो गई।


