रायपुर

विश्वरंजन के निधन पर डॉ. रमन सिंह ने दुख जताया
08-Mar-2026 10:42 PM
विश्वरंजन के निधन पर डॉ. रमन सिंह ने दुख जताया

रायपुर, 8 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व डीजीपी विश्वरंजन के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा कि 1973 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

वर्ष 2007 में भारत सरकार के द्वारा उन्होंने डीजीपी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अत्यंत कुशलता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया। उनका प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता सदैव स्मरणीय रहेंगे। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मेंं स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुर परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


अन्य पोस्ट